बाढ़ से कराह रहा बिहार, 575 गांव डूबे, 48 लाख लोग प्रभावित; इस बीच आई राहत की बड़ी खबर

Bihar Flood Update: बिहार में नदियों का जलस्तर धीरे-धीरे घटने लगा है, लेकिन बाढ़ का प्रकोप अभी भी जारी है। प्रदेश के 15 जिलों के करीब 48.35 लाख लोग बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। हालांकि नदियां अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, लेकिन प्रशासन बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

Bihar Flood Update: बिहार में लगातार हो रही बारिश और नदियों के उफान से हालात अब भी गंभीर बने हुए हैं। राज्य के 15 जिलों में रहने वाले लगभग 48.35 लाख लोग इस समय बाढ़ की विभीषिका झेल रहे हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि पिछले कुछ घंटों में अधिकतर प्रमुख नदियों का जलस्तर धीरे-धीरे घटने लगा है। इसके बावजूद, गंगा, कोसी, बागमती और पुनपुन जैसी कई नदियां कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे लोगों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं।

bihar flood update

बिहार के 575 गांव पानी में डूबे

आपदा प्रबंधन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस बाढ़ का सबसे ज्यादा असर पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, भागलपुर, बेगूसराय और अररिया जिलों में देखने को मिला है। सितंबर के महीने में सामान्य से करीब 20 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है, जिसकी वजह से राज्य के 87 प्रखंडों की 575 ग्राम पंचायतें पूरी तरह से जलमग्न हो गई हैं। खेती-किसानी से लेकर आम जीवन की रफ्तार पर पूरी तरह से ब्रेक लग गया है।

End of Feed