बिहार में आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शन, भवन निर्माण निगम के GM के ठिकानों पर EOU की रेड

बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामले में EOU ने बिहार राज्य भवन निर्माण निगम के महाप्रबंधक कमलेश कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की। वहीं पटना और वैशाली के चार ठिकानों पर तलाशी जारी है।

Bihar EOU Raids: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। बिहार राज्य भवन निर्माण निगम के महाप्रबंधक (GM) कमलेश कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में EOU ने शिकंजा कसते हुए राज्यभर में छापेमारी शुरू कर दी है। उन पर अपनी ज्ञात आय से 103.30 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।

eod raid

बिहार में आय से अधिक संपत्ति पर EOU की कार्रवाई (सांकेतिक फोटो)

करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

विशेष निगरानी कोर्ट से सर्च वारंट मिलने के बाद EOU की टीमों ने वैशाली और पटना के 4 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है।आर्थिक अपराध इकाई की प्रारंभिक जांच में कमलेश कुमार के पास से 3 करोड़ 12 लाख 51 हजार रुपये की अवैध संपत्ति होने का खुलासा हुआ है।

End of Feed