Arrah News: बिहार में महानंदा एक्सप्रेस का इंजन और दो बोगियां पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रूट प्रभावित

बिहार के आरा जंक्शन के पास रविवार तड़के बड़ा रेल हादसा टल गया। अलीपुरद्वार से नई दिल्ली जा रही महानंदा एक्सप्रेस का इंजन और दो जनरल कोच पटरी से उतर गए। हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं।

पूर्व-मध्य रेलवे (ECR) के दानापुर रेल मंडल अंतर्गत आरा रेलवे स्टेशन के पास रविवार तड़के एक बड़ा रेल हादसा होते-होते बाल-बाल टल गया। सिक्किम/अलीपुरद्वार से न्यू जलपाईगुड़ी और कटिहार के रास्ते नई दिल्ली जा रही 15483 महानंदा एक्सप्रेस सुबह करीब 4:10 बजे स्टेशन से निकलने के बाद डिरेल हो गई। स्टेशन से लगभग 200 मीटर दूर पश्चिमी रेलवे गुमटी के पास ट्रेन का इंजन और उससे सटे दो जनरल कोच अचानक पटरी से उतर गए। राहत की बात यह रही कि ट्रेन की रफ्तार धीमी होने के कारण किसी भी यात्री को चोट नहीं आई वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

Mahananda Express Derailment Arrah

इंजन समेत दो कोच पटरी से उतरे

गलत सिग्नल के कारण सासाराम लाइन की ओर मुड़ी ट्रेन

हादसे के कारणों को लेकर मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रेन को सीधे दिल्ली-हावड़ा मुख्य लाइन पर जाना था, लेकिन कथित तौर पर सिग्नल सासाराम (सासाराम-आरा इंटरसिटी) लाइन की ओर सेट हो गया था। गलत दिशा में ट्रैकिंग होने के कारण ट्रेन का संतुलन बिगड़ा और इंजन समेत दो कोच पटरी से नीचे उतर गए। हालांकि, रेलवे प्रशासन ने कहा है कि सिग्नल में गड़बड़ी तकनीकी खराबी के कारण हुई या किसी मानवीय चूक से, इसकी विस्तृत जांच रेलवे की तकनीकी टीम और संरक्षा अधिकारी कर रहे हैं।

End of Feed