गुजरात में बड़ा हादसा, ट्रक और बस में जोरदार टक्कर, दोनों के ड्राइवर-कंडक्टर की मौत

गुजरात के पाटन में बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई है। हादसे में तीन अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।

पाटन: जिले में शुक्रवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, राधनपुर के पास बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर से इतने लोगों की जान गई है। फिलहाल, हादसे में गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Bus Truck Accident in Patan

पाटन में ट्रक-बस एक्सीडेंट

दोनों वाहनों के चालक-परिचालक की मौत

सूत्रों के मुताबिक, बस आनंद से रापर की ओर जा रही थी, तभी राधनपुर के ट्रक से बस टकरा गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को कॉल किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला, जिसमें से चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में बस के ड्राइवर, कंडक्टर और ट्रक के ड्राइवर, कंडक्टर की मौत होने की खबर सामने आ रही है।

End of Feed