महोबा में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो श्रद्धालुओं की मौत; 22 घायल

उत्तर प्रदेश के महोबा में श्रद्धालुओं से भरी एक ‘ट्रैक्टर-ट्रॉली‘ पलटने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इस हादसे में 22 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।

महोबा : बांदा जिले से सटे महोबा जिले के खरेला क्षेत्र में मंगलवार को श्रद्धालुओं से भरी एक ‘ट्रैक्टर-ट्रॉली‘ के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उस पर सवार एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई तथा 22 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। महोबा जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) अपर्णा गुप्ता ने बताया कि खरेला थाना क्षेत्र के परथनिया गांव में एक पेट्रोल पंप के नजदीक करीब 30 श्रद्धालुओं से भरी एक ‘ट्रैक्टर-ट्रॉली’ अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई और इस हादसे में प्रीति (22) नामक एक महिला और पांच साल की बच्ची अनामिका की मौत हो गई।

Devotees Died in  Mahoba Road Accident

महोबा में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी

22 अन्य श्रद्धालु घायल

उन्होंने बताया कि इस घटना में 22 अन्य श्रद्धालु भी घायल हो गये जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके अनुसार उनमें से दो लोगों को गम्भीर हालत के मद्देनजर झांसी के अस्पताल ले जाने की सलाह दी गयी है।

End of Feed