Odisha: भुवनेश्वर में कफन ओढ़कर ठेका बिजली कर्मियों का अनोखा प्रदर्शन, 39 दिनों से हड़ताल पर 15 हजार कर्मचारी

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में ठेका बिजली कर्मचारियों का आंदोलन 38वें दिन भी जारी रहा। नौकरी में सुरक्षा और बर्खास्त कर्मियों की बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों ने कफन ओढ़कर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया।

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे बिजली विभाग के ठेका कर्मचारियों का गुस्सा चरम पर पहुंच गया है। 'ओडिशा विद्युत ठेका कर्मचारी मिलिता मंच' के बैनर तले विरोध प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने अपनी मांगों की ओर सरकार का ध्यान खींचने के लिए खुद पर कफन ओढ़कर एक अनोखा और सांकेतिक प्रदर्शन किया। कर्मचारी अपनी नौकरी की सुरक्षा, टेंडर व्यवस्था के नाम पर की जाने वाली छंटनी पर रोक और पूर्व में बर्खास्त किए गए सहकर्मियों की तत्काल बहाली की मांग कर रहे हैं।

Odisha Bidyut Thika Karmachari Milita Mancha protest

'शव' बनकर सड़क पर लेटे ठेका कर्मचारी

38 दिनों से जारी है आंदोलन, भूख हड़ताल से बिगड़ी कई कर्मचारियों की तबीयत

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे 'ओडिशा विद्युत ठेका कर्मचारी मिलिता मंच' के अध्यक्ष दिलीप कुमार साहू ने बताया कि उनकी हड़ताल को 38 दिन बीत चुके हैं, लेकिन शासन और प्रशासन की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है। दिलीप कुमार साहू ने शनिवार शाम ANI से बातचीत में बताया कि हमारी हड़ताल का आज 38वां दिन है, लेकिन कोई हमारी सुध नहीं ले रहा। मजबूरी में हमें रोज नए तरीकों से अपना विरोध दर्ज कराना पड़ रहा है। हम पिछले 5 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। इसके बावजूद सरकार जब हमारी बात नहीं सुन रही है, तो आज हमने धरना स्थल पर खुद को 'शव' के रूप में प्रदर्शित कर विरोध जताया है। भूख हड़ताल के कारण हमारे 12 से 15 साथियों की तबीयत बिगड़ चुकी है और वे अस्पताल में भर्ती हैं।

End of Feed