Indore News: इंदौर में मानवता शर्मसार, पड़ोसियों ने महिला को निर्वस्त्र कर पीटा; फिर गांव में घुमाया

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 27, 2024, 02:04 PM IST

मध्य प्रदेश के इंदौर से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां होली के दिन पड़ोसी महिलाओं ने एक महिला को निर्वस्त्र करने के बाद पीटा और फिर उसे पूरे गांव में घुमाया।

Indore News: मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में होली के त्योहार पर 30 वर्षीय महिला को मामूली विवाद में दिनदहाड़े निर्वस्त्र करके पीटने और आम रास्ते पर घुमाने के आरोप में चार महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

indore woman crime

सांकेतिक फोटो।

होली के दिन शर्मनाक घटना

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुनील मेहता ने बताया कि गौतमपुरा थाना क्षेत्र के बछोड़ा गांव में सोमवार को होली के त्योहार पर चार महिलाओं ने एक महिला को उसके घर से जबरन बाहर निकालकर पीटा और सरेआम निर्वस्त्र करके अपमानित किया। उन्होंने बताया कि चारों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।

End of Feed