Valentine Week 2023: भोपाल का गौहर महल है अद्भुत, अपने पार्टनर के साथ जरूर जाएं यहां, वेलेंटाइन वीक करें सेलीब्रेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 6, 2023, 10:32 PM IST

Valentine Week 2023: लेक सिटी भोपाल में महिला सशक्तिकरण की अद्भुत नजीर है यहां का गौहर महल। यहां की कहानियां व इतिहास जानने के बाद आपका वेलेंटाइन वीक यादगार पलों में हमेशा के लिए आपके जेहन में बस जाएगा। यहां बेगमों के शासन का दौर बड़े ही रौचक ढंग से करीब दो सौ साल पुराने गौहर महल के साथ शुरू हुआ। उस समय की सम्राज्ञी कुसदिया बेगम ने गौहर महल का निर्माण कराया था।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला सशक्तिकरण की अद्भुत नजीर है यहां का गौहर महल
  • यहां बेगमों के शासन का दौर शुरू बड़े ही रौचक ढंग से हुआ था
  • इसे देखने के बाद आपका वेलेंटाइन वीक हमेशा के लिए यादगार बना जाएगा


Valentine Week 2023: इस बार अगर आप वेलेंटाइन वीक को अपने पार्टनर संग किसी अनूठी जगह पर सेलिब्रेट करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए लेक सिटी भोपाल एक बेस्ट प्लेस है यहां पर महिला सशक्तिकरण की एक अद्भुत नजीर है गौहर महल। यहां की कहानियां व इतिहास जानने के बाद आपका वेलेंटाइन वीक यादगार पलों में हमेशा के लिए आपके जेहन में बस जाएगा। बता दें कि, भोपाल नवाबों के शहर के साथ ही बेगमों के शासन काल के लिए भी जाना जाता है।

Gouhar Mahal Of Bhopal

भोपाल में महिला सशक्तिकरण की अद्भुत नजीर है गौहर महल (प्रतीकात्मक तस्वीर)

यहां बेगमों के शासन का दौर शुरू बड़े ही रौचक ढंग से करीब दो सौ साल पुराने गौहर महल के साथ हुआ। उस समय की सम्राज्ञी कुसदिया बेगम ने गौहर महल का निर्माण कराया था। इसके अलावा भी आप अपने पार्टनर के साथ भोपाल शहर में कई टूरिस्ट प्लेस पर जाकर खुशियों के इन पलों को हमेशा - हमेशा के लिए अपने दिल में संजो सकते हैं।

End of Feed