मध्य प्रदेश में इन दिनों तबादलों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में भोपाल में 13 पंचायत सचिवों का ट्रांसफर किया गया है, जो कई सालों से एक ही ग्राम पंचायत में कार्यरत थे। भोपाल में पंचायत सचिवों के तबादले की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। पिछले 7 दिनों में कुल 43 सचिवों का ट्रांसफर हुआ। 10 जून को जिले के प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप ने 30 सचिवों की ट्रांसफर लिस्ट को मंजूरी दी थी।
भोपाल में प्रशासनिक फेरबदल (सांकेतिक फोटो)
इसके बाद, 17 जून की रात को 13 सचिवों की एक और सूची जारी की गई। जानकारी के मुताबिक, इस प्रक्रिया में जनप्रतिनिधियों की पसंद और अन्य मानदंडों का ध्यान रखा गया है। भोपाल में कुल 222 ग्राम पंचायतें हैं, जिनमें से दो जनपद बैरसिया और फंदा हैं। नए सचिवों को 14 दिनों के अंदर नई पंचायत में कार्यभार संभालना होगा। यह कदम पंचायत प्रशासन में बदलाव लाने और कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
