गुना में कुआं बना काल! जहरीली गैस से 5 लोगों की मौत; बछड़े को बचाने कुएं में उतरे थे सभी

गुना के धरनावदा गांव में एक गाय का बछड़ा कुएं में गिर गया। जिसे बचाने के लिए छह लोग कुएं में उतरे। जिनमें से 5 लोगों की जहरीली गैस से दम घुटने के कारण मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर है। सीएम मोहन यादव ने इस घटना पर दुख जताया है।

Guna Accident: मध्य प्रदेश के गुना जिले के धरनावदा गांव में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां कुएं में गिरे गाय के बछड़े को बचाने उतरे छह युवकों में से पांच की जहरीली गैस से दम घुटने के कारण मौत हो गई। एक युवक किसी तरह रस्सी पकड़कर बाहर निकलने में सफल रहा। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी की। प्रशासन ने पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है।

Guna Accident

गुना में दर्दनाक हादसा

मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे गांव के कुछ लोगों ने देखा कि एक बछड़ा गांव के पुराने कुएं में गिर गया है। बछड़े को बचाने के लिए सबसे पहले गांव का युवक मन्नू कुशवाह कुएं में उतरा, लेकिन दम घुटने की शिकायत करने लगा। उसकी मदद के लिए सोनू कुशवाह और एक अन्य युवक भी कुएं में उतर गए। कुछ ही देर में तीनों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इसके बाद मन्नू का बड़ा भाई पवन कुशवाह और गांव के दो अन्य लोग गुरु ओझा और शिवचरण साहू (शिवदयाल ओझा) भी बचाव के लिए कुएं में उतरे।

End of Feed