MP News: सीधी में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश; दीवार पर लिखा मिला 'सब मरोगे'

सीधी जिले के मैथिली बालिका छात्रावास में 11वीं की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सनसनी फैला दी है। युवती का शव खिड़की से लटका मिला और दीवार पर लिखे सब 'मरोगे' ने मामले को रहस्यमय बना दिया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

MP News: सीधी जिले के सीधी शहर स्थित क्रमांक एक हॉस्टल, मैथिली बालिका छात्रावास में रविवार को 11वीं कक्षा की छात्रा कल्पना जायसवाल को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में खिड़की से लटका पाया गया। मृतका, पिता राम कृपाल जायसवाल, ग्राम पैगम्मा, थाना बहरी की रहने वाली थी। वह एग्रीकल्चर विषय से 11वीं कक्षा में पढ़ती थी और अपनी पांच सहेलियों के साथ हॉस्टल के एक कमरे में रहती थी।

sidhi supected suicide

जमीन से केवल साढ़े 4 फीट पर बंधा था फंदा

घटना के समय रविवार होने के कारण उसकी दो सहेलियां घर छुट्टी पर गई थीं और दो बाजार गई हुई थीं। जब सहेलियां बाजार से लौटीं, तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। जांच के दौरान पाया गया कि हॉस्टल की दीवार पर 'सब मरोगे' लिखा हुआ था। छात्रा का शव खिड़की से लटका हुआ था, जिसका फंदा जमीन से केवल साढ़े चार फीट की ऊंचाई पर खिड़की से बंधा हुआ था और उसका आधा शरीर जमीन पर था।

End of Feed