एमपी में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की पहल; राज्य में आयुष्मान आरोग्य शिविरों का आयोजन, घर-घर तक मिलेंगी सुविधाएं

मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुलभ बनाने के लिए 14 जुलाई 2025 को पूरे राज्य में विशेष आयुष्मान आरोग्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। यह पहल आयुष्मान भारत योजना के तहत संचालित हो रही है, जिसका उद्देश्य लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

Special Ayushman Arogya Camps: मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को जनता के और अधिक करीब लाने के लिए एक अहम पहल की जा रही है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 14 जुलाई 2025 को प्रदेश के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में विशेष आरोग्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) ने सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (CMHO) को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

Special Ayushman Arogya Camps in MP

एमपी में विशेष आयुष्मान आरोग्य शिविर (Photo: Canva)

इसके साथ ही, संबंधित जिलों के कलेक्टरों और जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को शिविरों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वर्ष 2018 से अब तक राज्य में करीब 12,500 आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित किए जा चुके हैं, जिनमें 9663 उपस्वास्थ्य केंद्र, 1320 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 796 आयुष संस्थाएं और 557 शहरी स्वास्थ्य इकाइयां शामिल हैं।

End of Feed