भोपाल

Bhopal News: पत्नी से शराब पीने के लिए मांगे पैसे, नहीं मिलने पर नाराज पति ने कर ली आत्महत्या

घटना भोपाल के शाहपुरा क्षेत्र की है। यहां 55 साल के एक व्यक्ति ने रविवार रात 11:30 बजे आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले उसका अपनी पत्नी के साथ विवाद हुआ था, जिसमें वह शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर रहा था। पत्नी ने उसे पैसे नहीं दिए तो उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

Image

शराब के लिए पैसे न मिलने पर की आत्महत्या

Photo : Times Now Digital

भोपाल के शाहपुरा इलाके में 55 वर्षीय व्यक्ति ने रविवार देर रात आत्महत्या कर ली। पूनमचंद्र नाम के इस शख्स ने रविवार रात 11:30 बजे आत्महत्या की। घटना के समय, पूनमचंद्र की पत्नी के साथ विवाद हुआ था, जिसमें उसने शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे। पत्नी ने उसे पैसे देने से इंकार कर दिया था, जिसके बाद पूनमचंद्र गुस्से में दूसरे कमरे में चला गया।

मृतक की पत्नी ने बताया कि रात करीब नौ बजे पति ने पैसे मांगे थे, लेकिन जब उसने समझाने की कोशिश की, तो वह नाराज हो गए और हंगामा करने लगे। इसके बाद, पूनमचंद्र ने दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगा ली। जब पत्नी और बेटों ने उसे आवाज दी, तो गेट अंदर से बंद था। उन्होंने किसी तरह गेट खोलकर पूनमचंद्र को फंदे से उतारा और जेपी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूनमचंद्र पिछले एक साल से बेरोजगार था और उसके परिवार का खर्च उसके दोनों बेटे उठा रहे थे। वह शराब का आदी था, जो इस घटना का एक प्रमुख कारण माना जा रहा है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article