Bhopal Weather: मध्य प्रदेश में दो दिन रह सकती है ठंड, इन शहरों में कोल्ड-वेव चलने के आसार, गिर सकता है तापमान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 15, 2023, 07:51 PM IST

Bhopal Weather: उत्तरी भारत में हुई बर्फबारी का असर मध्यप्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश में अगले दो दिन हल्की सर्दी रह सकती है। कुछ इलाकों में तापमान में तीन से चार डिग्री तक गिरावट हो सकती है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सुबह शाम अच्छी ठंड का असर दिखाई दे रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • उत्तर भारत की बर्फबारी का मध्यप्रदेश में असर
  • मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
  • रीवा, बालाघाट-छिंदवाड़ा में कोल्ड-वेव चलने के आसार

Bhopal Weather: मध्य प्रदेश में फिर से ठंड ने दस्तक दे दी है। इस सप्ताह में मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से ठंड बढ़ गई है। पिछले सप्ताह मध्यप्रदेश में लोगों को काफी गर्मी महसूस होने लगी थी, लेकिन उत्तर भारत में हुई बर्फबारी ने एक बार फिर से ठंड को बढ़ा दिया है। मध्यप्रदेश में भी अब अगले दो दिन हल्की सर्दी का एहसास होगा। कुछ इलाकों में पारा तीन से 4 डिग्री तक गिर सकता है, जबकि बाकी शहरों में दो डिग्री तक पारा गिर सकता है।

Bhopal Weather

मध्यप्रदेश में गिर सकता है पारा

मौसम विभाग के मुताबिक, इस सप्ताह के अंतिम दिनों तक गर्मी बढ़ने की संभावना है, तापमान में 3 डिग्री तक वृद्धि हो सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मध्यप्रदेश में इस बार फरवरी महीने के अंतिम दिनों में पिछले चार वर्षों में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने सकती है।

End of Feed