UP-MP और मुंबई के बीच चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन, स्पीड होगी 160 KM/ घंटा

Sleeper Vande Bharat Train : वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों ( Vande Bharat Expressway) की सफलता के बाद सेमी हाईस्पीड वंदे भारत स्लीपर वर्जन ट्रेनों को पटरियों पर दौड़ाने की कवायत चल रही है। रेलवे जल्द ही अयोध्या से भोपाल और भोपाल से मुंबई के बीच इस सेवा को शुरू करने जा रहा है।

Sleeper Vande Bharat Train : भारतीय रेलवे देश के सभी हिस्सों तक हाईस्पीड-सेमीहाईस्पीड ट्रेनों के संचालन पर जोर दे रहा है। विभिन्न शहरों के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के फेरे बढ़ाने के साथ अब कम बजट में लोगों को सफर कराने के लिए प्लान बनाया गया है। जी, हां वंदे भारत एक्प्रेस (Vande Bharat Expressway) की तर्ज पर स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों का संचालन कर आम लोगों को सहूलियत दी जाएगी। स्लीपर वर्जन वंदे भारत ट्रेनों को लंबे रूटों पर चलाने के लिए खास तरीके से डिजाइन किया जा रहा है। अब रेलवे भोपाल से अयोध्या और भोपाल से मुंबई के बीच इस ट्रेन को संचालित करने की योजना तैयार कर रहा है।

जुलाई से होगा ट्रायल

फिलहाल, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच कोई डायरेक्ट वंदे भारत ट्रेन संचालित नहीं है। लिहाजा, भारतीय रेलवे ने भोपाल को मुंबई और अयोध्या से जोड़ने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन जल्द शुरू करने की योजना बनाई है। स्लीपर वंदे भारत के विशेष ट्रेनों के संचालन की तैयारियां करीब पूरी कर ली गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनका ट्रायल जुलाई 2024 तक शुरू हो सकता है।

End of Feed