Bhopal : क्या दोस्तों ने ही दिया दगा? तालाब में डूबे युवक के पिता ने लगाए आरोप

भोपाल के कमला नगर क्षेत्र में तालाब में डूबने से शुभम की मौत हो गई है। उसके पिता ने इस घटना के संबंध में उसके साथ नहा रहे दोस्तों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

भोपाल : शहर के कमला नगर क्षेत्र में 25 वर्षीय शुभम महाजन की तालाब में डूबने से मौत हो गई। शुभम के पिता, बसंत महाजन ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे की हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि शुभम का एक युवक, भय्यु, से विवाद था, जिसने उसे चाकू से जान से मारने की कोशिश की थी। बसंत का संदेह है कि भय्यु और उसके साथी दिनेश ने मिलकर शुभम को जानबूझकर तालाब में धक्का देकर उसकी हत्या की।

Drowning Case

(फोटो-Istock)

तालाब में दोस्तों संग उतरा था युवक

घटना मंगलवार दोपहर की है, जब शुभम अपने तीन दोस्तों के साथ भदभदा क्षेत्र में मछली पकड़ने गया था। दोस्तों ने बताया कि शुभम और एक अन्य दोस्त नहाने के लिए तालाब में उतरे थे, जबकि अन्य दो दोस्त किनारे पर मछली पकड़ने में व्यस्त थे। शुभम ने एक पत्थर पर चढ़कर पानी में छलांग लगाई, लेकिन उसके बाद वह बाहर नहीं आया।

End of Feed