Rewa: रीलबाजों का अड्डा बना रीवा का क्योटी वाटरफॉल! खतरे में डाल रहे अपनी जान

रीवा जिले के क्योटी जलप्रपात में एक बार फिर पर्यटकों की लापरवाही सामने आई है, जहां लोग जान जोखिम में डालकर स्टंट करते और रील बनाते नजर आए। प्रशासन की चेतावनियों के बावजूद सोशल मीडिया की सनक उन्हें जोखिम उठाने से नहीं रोक पा रही। यह प्रवृत्ति न केवल खुद के लिए खतरनाक है, बल्कि दूसरों के लिए भी गलत उदाहरण बनती जा रही है।

Rewa News: रीवा जिले के प्रसिद्ध क्योटी जलप्रपात में एक बार फिर लापरवाही का नजारा देखने को मिला है, जहां युवा अपनी जान की परवाह किए बिना खतरनाक स्टंट करते हुए रील बनाते और फोटो खिंचाते नजर आए। प्रशासन लगातार जलप्रपातों पर पर्यटकों को सतर्क रहने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की आदेश भी दे रहा है। जिला कलेक्टर प्रतिभा पाल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जलप्रपातों पर चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं, लाउडस्पीकर से घोषणाएं की जाएं, और खतरनाक स्थानों पर संकेतक चिह्न अंकित किए जाएं। इसके बावजूद, कुछ पर्यटक नियमों को नज़रअंदाज़ कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने की होड़ में अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।

Kyoti waterfall becoming a hub for influencers

क्योटी वाटरफॉल बना रीलबाजों का हब

ताजा मामला रविवार दोपहर का है, जब भारतीय वायुसेना के 5 जवान केवटी जलप्रपात पर पहुंचे थे। नहाते समय एक जवान का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में तेज बहाव के साथ बह गया। इस घटना के बाद प्रशासन और सतर्क हो गया है, लेकिन कई युवा अब भी चेतावनी को हल्के में ले रहे हैं। वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ युवक और युवतियां क्योटी जलप्रपात के बेहद खतरनाक किनारे पर खड़े होकर फोटो खिंचाते और रील बनाते नजर आ रहे हैं। इनकी यह हरकत न सिर्फ उनकी जान के लिए खतरा है, बल्कि अन्य पर्यटकों को भी गलत संदेश दे रही है।

End of Feed