जबलपुर : मध्य प्रदेश से एक रेलवे कर्मचारी की अपनी पत्नी और बेटियों के साथ आत्महत्या की दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। जबलपुर में एक रेलवे कर्मचारी ने अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ ट्रेन से कटकर आत्म हत्या कर ली थी। हालांकि, आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। चारों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जबलपुर रेलवे स्टेशन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नरेंद्र चढ़ार रेलवे में ग्रुप डी के कर्मचारी थे। उन्होंने बुधवार को अपनी पत्नी रीना चढ़ार और छह साल व तीन माह की बेटी के साथ एक ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। यह घटना भेड़ाघाट क्षेत्र में हुई है।
ये भी पढ़ें - पटना में बदमाशों के हौसले बुलंद, बाइक सवार 3 अपराधियों ने 2 को सरेआम मारी गोली; देखें CCTV Footage
घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और भेड़ाघाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक चारों की मौत हो चुकी थी। उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस को फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस परिवार से आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। कुछ लोगों का कहना है कि पारिवारिक विवाद के चलते यह कदम उठाया गया होगा।
बताया गया है कि चढ़ार परिवार मूल रूप से मध्य प्रदेश के ही सिहोरा का रहने वाला था। हादसे की जानकारी मिलने पर नरेश के परिजन और नाते-रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच गए। घटनास्थल पर बड़ी तादाद में भीड़ जमा हो गई थी।
IANS की रिपोर्ट
