कांग्रेस पर PM मोदी का बड़ा हमला, कहा-सत्ता में आई तो MP को फिर 'बीमारू राज्य' बना देगी यह पार्टी

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Sep 25, 2023, 01:10 PM IST

PM Modi Bhopal Rally: मैदान में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश देश का दिल है। इस राज्य के लोगों ने हमेशा से भाजपा का समर्थन किया है। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने एमपी को 'बीमारू राज्य' बना दिया था लेकिन हमने इसे एक विकसित प्रदेश बनाया।

PM Modi Bhopal Rally: भोपाल के जम्बूरी मैदान में 'कार्यकर्ता महाकुंभ' को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। पीएम ने कहा कि कांग्रेस विकसित भारत की विरोधी है, वह अगर सत्ता में चुनकर आई तो राज्य को एक बार फिर से बीमार बना देगी। विपक्षी पार्टी पर तीखा प्रहार करते हुए पीएम ने उसकी तुलना जंग लगे लोहे से की और कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) उसकी मंशा कभी पूरी नहीं होने देगी। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि लूट में कांग्रेस नंबर वन है। इससे पहले पीएम ने सीएम शिवराज सिंह के साथ रोड शो किया।

सीएम चौहान ने कांग्रेस पर बोला हमला

मैदान में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश देश का दिल है। इस राज्य के लोगों ने हमेशा से भाजपा का समर्थन किया है। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने एमपी को 'बीमारू राज्य' बना दिया था लेकिन हमने इसे एक विकसित प्रदेश बनाया।

End of Feed