MP News: ग्राम पंचायतों को खुद चुकाना होगा बिजली बिल, सरकार ने अनुदान व्यवस्था खत्म की

राज्य की 23 हजार पंचायतों को अब अपने बिजली बिल का भुगतान स्वयं करना होगा। राज्य सरकार ने अनुदान राशि में कटौती करते हुए कलेक्टरों को निर्देश दिया है कि वे पंचायतों की आय बढ़ाने के प्रयासों की समीक्षा 15 दिनों के भीतर करें।

MP News: मध्यप्रदेश की करीब 23 हजार ग्राम पंचायतों को अब अपने बिजली बिल का भुगतान खुद करना होगा। राज्य सरकार ने अनुदान राशि में कटौती करते हुए पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग की ओर से आदेश जारी किए हैं। कलेक्टरों और जिला पंचायत सीईओ को निर्देश दिया गया है कि पंचायतों की आय बढ़ाने के प्रयासों की हर 15 दिन में समीक्षा करें।

अब पंचायतों को खुद चुकाना होगा बिजली बिल: बिल न चुकाने पर सरपंच-सचिव पर होगी कार्रवाई, अनुदान में कटौती; 23...

platform desk

पंचायतों पर सीधा बोझ

अब तक पंचायतों की बकाया बिजली राशि का भुगतान राज्य स्तर से 5वें वित्त आयोग की राशि से किया जाता था। लेकिन वित्त वर्ष 2025-26 से यह व्यवस्था खत्म कर दी गई है। अब पंचायतों को अपनी आय या अनुदान की राशि से बिल चुकाना होगा।

End of Feed