Bhopal Crime News: शादी का झांसा देकर तीन साल तक किया रेप, युवती की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

Nishantpur, Bhopal News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का एक और मामला भोपाल में सामने आया है। 24 साल की युवती का आरोप है कि शुभम नाम के एक व्यक्ति ने शादी के नाम पर तीन साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और अब वह शादी से इनकार कर रहा है।

Bhopal News Update: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के निशांतपुर क्षेत्र में एक युवती के साथ तीन साल तक यौन शोषण का मामला सामने आया है।युवती 24 साल की है और उसका आरोप है कि शुभम भारती ने उसके साथ तीन साल तक यौन शोषण किया। युवती की शिकायत के आधार पर आरोपी शुभम भारती को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Rape cases.

शादी का झांसा देकर तीन साल तक रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार

युवती का कहना है कि शुभम ने तीन साल पहले शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती की थी। जब उसने विरोध किया और अपने परिजनों या पुलिस में शिकायत की बात कही तो शुभम ने उस समय उसे शादी का वादा करके चुप करवा दिया। इस दौरान, शुभम ने लगातार युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए।

End of Feed