MP News: अगले साल फिर निकाली जाएंगी 1 लाख सरकारी भर्तियां रोजगार दिवस कार्यक्रम में बोले सीएम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 22, 2023, 05:11 PM IST

मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन अब रुकने वाला नहीं है। उज्जैन की पूरी अर्थव्यवस्था ही बदल गई है। सावन के महीने में सवा दो करोड़ भक्त आए और महाकाल महाराज की पूजा करके गए। प्रतिदिन डेढ़ लाख भक्त उज्जैन आ रहे हैं। महाकाल महाराज की कृपा से हमारी अवंतिका नगरी तीन लोक से न्यारी होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • 552 उद्योगों में 28,300 लोगों को मिलेगा रोजगार
  • कमल नाथ नकली चेहरा सामने लाए, असली सूरत छुपी रहे
  • बाबा महाकाल की कृपा से बदली उज्जैन की अर्थव्यवस्था

उज्जैन में लगने वाले इन उद्योगों में जिले के बच्चे 'मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना' के अंतर्गत काम सीखने के साथ ही ₹10 हजार भी कमाएंगे। प्रदेश में अगले साल फिर 1 लाख सरकारी नौकरियां निकलेंगी। यह बातें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कही। वे उज्जैन में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार दिवस समारोह में अपनी बात रख रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अध्यात्म का केंद्र उज्जैन अब उद्योगों का केंद्र भी बनने जा रहा है। आज पूरे राज्य में आज 15 एमएसएमई क्लस्टर का भूमिपूजन और लोकार्पण हुआ है। राज्य स्तर पर 552 उद्योगों की स्‍थापना होगी। इनमें 28,300 लोगों को रोजगार मिलेगा। साथ ही 1708 इकाइयों का आज लोकार्पण हुआ है इसमें लगभग 16,375 लोगों को रोजगार मिलेगा।

End of Feed