Bhopal: युवा कांग्रेस के चुनावों की आई लिस्ट, अध्यक्ष के लिए 18 तो महासचिव के 178 दावेदार

मध्य प्रदेश में युवा कांग्रेस के चुनावों के लिए नामांकन की स्क्रूटनी के बाद उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किए गए 20 नामांकन फार्मों में से एक नामांकन को अस्वीकृत कर दिया गया है, जबकि एक फार्म को होल्ड पर रखा गया है।

MP Youth Congress Election: मध्य प्रदेश में युवा कांग्रेस के चुनावों के लिए नामांकन की स्क्रूटनी के बाद उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। प्रदेश अध्यक्ष के लिए 20 नामांकन फार्म भरे गए थे, जिनमें से एक नामांकन को रिजेक्ट किया गया और एक को होल्ड पर रखा गया। राजीव सिंह का नामांकन होल्ड किया गया है, जबकि डॉ दौलत पटेल का नामांकन रिजेक्ट हुआ है।

bhopal youth congress elections

युवा कांग्रेस के चुनावों की लिस्ट आई (प्रतीकात्मक तस्वीर)

महासचिव के 178 उम्मीदवार

कांग्रेस के चुनाव में प्रदेश महासचिव के लिए टक्कर ज्यादा है। कुल 182 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे। इनमें से 4 के नामांकन होल्ड किए गए हैं और 178 नामांकन स्वीकार किए गए हैं।

End of Feed