MP Accident: अनूपपुर में जीप ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, 5 लोगों की मौत

Anuppur Accident News: मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में एक तेज रफ्तार जीप ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद बेकाबू होकर गाड़ी पलट गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

MP Accident News: मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार जीप ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। और मोटरसाइकिल की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Road Accident

फाइल फोटो

टक्कर के बाद पलटी जीप

यह हादसा अनूपपुर जिले के बेनीला गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि जीप सवार लोग जरिया टोला से बेलिया छोट की ओर जा रहे थे। तभी जीप ने बाइक को सामने से टक्कर मीर दी। जिसके बाद गाड़ी के चालक ने नियंत्रण खो दिया और जीप पलट गई। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है। जिनमें दो लोग जीप में सवार थे और तीन लोग बाइक पर सवार थे।

End of Feed