MP News: गृह विभाग ने दिया जवाब, चार सालों में हुए हजार करोड़ के साइबर फ्रॉड, दो करोड़ भी नहीं दिला पाई पुलिस

साइबर ठगों ने लोगों के बैंक खातों और मोबाइल फोन को अपना लक्ष्य बना लिया है। पिछले चार सालों में ठगों ने 1054 करोड़ का फ्रॉड किया है। हालांकि, मध्य प्रदेश पुलिस केवल 1 करोड़ 90 लाख रुपये ही वापस लौटाने में सफल रही है।

MP Cyber Fraud: मध्य प्रदेश में बीते चार वर्षों के दौरान साइबर अपराधियों ने जनता के बैंक खातों और मोबाइल नंबरों को निशाना बनाकर भारी पैमाने पर ठगी की है। लेकिन चिंताजनक बात यह है कि इतने बड़े पैमाने की धोखाधड़ी के बावजूद राज्य पुलिस केवल 1 करोड़ 94 लाख रुपए की ही राशि पीड़ितों को वापस दिला सकी है। यह खुलासा कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह द्वारा विधानसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में हुआ।

cyber crime mp news vidhan sabha

हर साल लाखों लोग हो रहे शिकार (सांकेतिक चित्र)

1% भी नहीं हुई रिकवरी

गृह विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 1 मई 2021 से 13 जुलाई 2025 के बीच साइबर फ्रॉड के जरिए प्रदेशभर में कुल 1054 करोड़ रुपए की ठगी हुई। इस दौरान करीब 105.21 करोड़ रुपए की राशि होल्ड होने की जानकारी मिली, लेकिन लौटाई गई राशि महज 1.94 करोड़ रुपए रही, जो कुल ठगी का 1 फीसदी भी नहीं है।

End of Feed