एमपी में अब स्कूलों में ही बनेगा छात्रों का आधार कार्ड, 18 अगस्त से 40 जिलों में शुरू होगा अभियान

मध्य प्रदेश में अब स्कूली छात्रों के लिए आधार कार्ड बनवाने की सुविधा सीधे स्कूलों में ही उपलब्ध कराई जाएगी। विद्यार्थी के लिए आधार, अब विद्यालय के द्वार नामक यह अभियान 18 अगस्त से 40 जिलों में शुरू होगा। इसका उद्देश्य छात्रों की आधार आईडी को 100 प्रतिशत सुनिश्चित कर शिक्षा से जुड़ी योजनाओं का लाभ दिलाना है।

Aadhaar Card Enrollment: मध्य प्रदेश में स्कूली छात्रों के लिए आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया अब सीधे स्कूलों में ही शुरू की जाएगी। राज्य शिक्षा केंद्र और भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के सहयोग से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसे विद्यार्थी के लिए आधार, अब विद्यालय के द्वार नाम दिया गया है। यह अभियान 18 अगस्त से प्रदेश के 40 जिलों में एक साथ शुरू होगा और लगभग एक से दो महीने तक चलेगा।

MP Launches School-Based Aadhaar Drive (Representative Photo: Canva)

एमपी में स्कूल-आधारित आधार अभियान शुरू (सांकेतिक फोटो: Canva)

UIDAI ने उन पिन कोड क्षेत्रों की पहचान की है जहां सबसे अधिक आधार नामांकन लंबित हैं, और उन्हीं क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले सरकारी स्कूलों को आधार शिविरों के लिए चयनित किया गया है। शेष 15 जिलों में यह अभियान दूसरे चरण के तहत सितंबर 2025 के पहले सप्ताह से आरंभ किया जाएगा।

End of Feed