MP Global Investors Summit: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए इंदौर ने दिल के दरवाजे खोल दिए- बोले CM शिवराज

  • Reported by: मकरंद कालेEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 7, 2023, 05:30 PM IST

MP Global Investors Summit 2023: 11 और 12 जनवरी, 2023 को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर इंदौर में मध्यप्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के 7वां संस्करण होना है। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और शिवराज सिंह चौहान की सरकार इसे सफल बनाने में जुटी है। बीजेपी सरकार का दावा है कि इस समिट से अच्छा खासा निवेश राज्य में आएगा।

MP Global Investors Summit 2023: मध्यप्रदेश में जनवरी में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट होना है। शिवराज सरकार दावा कर रही है कि इससे राज्य में भारी मात्रा में निवेश आएगा और युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसकी तैयारियों और शिवराज सिंह सरकार के उद्देश्यों को लेकर टाइम्स नाउ नवभारत ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात की। उन्होंने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारी पूरी हो चुकी है। इंदौर और मध्यप्रदेश पूरी तरह से तैयार है। यह सरकारी कार्यक्रम नहीं है, यह जनता का कार्यक्रम है। इंदौर ने दिल के दरवाजे खोल दिए हैं, होटल में रहने की भी जरूरत नहीं है, लोगों ने अपने घर खोल दिए हैं।

cm shivraj singh chouhan

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की पूरी तैयारी है- सीएम शिवराज सिंह चौहान

आ रहे सैकड़ों उद्योगपति

शिवराज सिंह चौहान ने निवेश को लेकर बात करते हुए कहा कि आफ्टर कोविड, हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। इसके लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद कि वैक्सीन बनी और कोविड से हम अब बहुत हद तक मुक्त हैं। वातावरण में उत्साह है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 6654 उद्योगपति आ रहे हैं, हर बड़ी कंपनी के प्रतिनिधि रहेंगे। हर सेक्टर का प्रेजेंटेशन होगा, मुझे विश्वास है कि मध्य प्रदेश निवेश की दृष्टि से उड़ान भरेगा।

End of Feed