MP: कटनी में वेयर हाउस से करोड़ों का अनाज चोरी, ऐसे हुआ खुलासा, ये है पूरा मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 8, 2023, 06:08 PM IST

MP News: मध्य प्रदेश में संभागीय स्तर पर क्रय की गई धान की सुरक्षा की जिम्मेदारी ठेके पर एक कंपनी को दी गई थी। कंपनी ने धान की सुरक्षा के लिए किसी प्रकार के इंतजाम नहीं किए थे। कंपनी ने मझगवां स्थित वेयर हाउस के अलावा खुले में धान का भंडारण किया था। चोरी किए गए धान की रकम की रिकवरी संबंधित कंपनी से की जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • धान की सुरक्षा के लिए निजी कंपनी को जिम्मेदारी दी गई
  • कंपनी ने सुरक्षा में लापरवाही बरती
  • चोरी किए गए धान की रकम कंपनी से वसूली जाएगी

MP News: मध्य प्रदेश के कटनी जनपद में करोड़ों के धान चोरी का मामला सामने आया है। घटना बड़वारा थाना इलाके के गांव मझगवां स्थित एक वेयरहाउस की है। वेयरहाउस कटनी के जिला प्रबंधक वाई एस सेंगर के मुताबिक संभागीय स्तर पर क्रय की गई धान की देखभाल व सुरक्षा की जिम्मेदारी ठेके पर एक कंपनी को दी गई थी।

bhopal news (11)

कटनी में वेयर हाउस से करोड़ों का अनाज चोरी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

कंपनी ने धान की सुरक्षा के लिए किसी प्रकार के इंतजाम नहीं किए थे। जिसके लिए एसडब्ल्यूसी तथा स्थानीय पुलिस ने संबंधित कंपनी को पत्र भी भेजे थे। जिला प्रबंधक के मुताबिक, कंपनी ने मझगवां स्थित वेयर हाउस के अलावा खुले में धान का भंडारण किया था। अब चोरी किए गए धान की रकम की रिकवरी अनुबंध शर्तों अनुसार, संबंधित कंपनी से की जाएगी।

End of Feed