MP Accident: गुना में बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई कार, 4 लोगों की मौत; 3 की हालत गंभीर

Guna Accident News: मध्य प्रदेश के गुना जिले में शादी समारोह से लौटते समय एक कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसके बाद कार पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 3 तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

Guna Accident News: मध्य प्रदेश के गुना जिले में देर रात को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हुई है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। जिनमें एक की हालत ज्यादा गंभीर थी, तो उसे उपचार के लिए भोपाल रेफर किया गया है जबकि दो अन्य का गुना में ही उपचार चल रहा है।

Accident

फाइल फोटो

शादी समारोह से लौटते समय हादसा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कार सवार लोग एक शादी समारोह में हिस्सा लेने के बाद लौट रहे थे। इसी दौरान भदौरा के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और उसके बाद पलट गई। इस हादसे में कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन सभी को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

End of Feed