भोपाल

MP News: शिवपुरी में कुएं में मिले मां और दो बच्चों के शव, हत्या-आत्महत्या या हादसा?

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में गुरुवार सुबह जोराई गांव में एक महिला और उसके दो बच्चों के शव कुएं से मिले हैं। हादसे के वक्त उसका पति गांव से बाहर गया हुआ था। पुलिस इस मामले में हत्या, आत्महत्या और हादसा तीनों पहलुओं से जांच कर रही है।

Image

सांकेतिक फोटो - (PC - Canva)

Shivpuri News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में आज सुबह कुएं से मां और उसके दो बच्चों के शव बरामद हुए हैं। शवों को सबसे पहले ग्रामीणों ने देखा। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना कर बताया कि कुएं के अंदर तीन शव पानी में तैरते मिले हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कुएं से बाहर निकलवाया। जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया।

पति घर से बाहर गया था

यह घटना शिवपुरी के बैराड़ थाना इलाके के जोराई गांव की है। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय पिंकी बघेल, 4 वर्षीय रुचिका और 8 माह के आनंद के रूप में हुई है। इस घटना के वक्त महिला का पति रामनिवास बघेल गांव से बाहर था। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार पति ने बताया कि वह अपने साले और साढ़ू के साथ मथुरा गया था। बुधवार रात को वह वापस लौटा और साले के पास ही रुक गया। सुबह उसे इस घटना की सूचना मिली। जिसके बाद वह गांव लौटा। उसने बताया कि उसकी पत्नी का घर में या बाहर किसी से कोई विवाद नहीं था।

परिजनों की कॉल डिटेल की जांच

बैराड़ थाना प्रभारी रविशंकर कौशल ने बताया कि इस मामले में हत्या, आत्महत्या और हादसा तीनों एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस परिजनों के बयान ले रही है साथ ही उनकी कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण साफ हो पाएगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article