भोपाल

Bhopal: डैम में नहाते हुए डूब गया युवक, दोस्त बना रहा था वीडियो

भोपाल के कलियासोत डैम में मंगलवार को एक शख्स नहाते हुए डूब गया। जिसकी घटना वीडियो में कैद हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे और शव बरामद किया। मामला जांच में है।

Bhopal Drowning: भोपाल के कलियासोत डैम में मंगलवार को एक युवक डूब गया। युवक की पहचान करोंद निवासी विशाल नारायण नायडू के तौर पर हुई है। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विशाल तैरता दिखाई दे रहा है। कुछ देर बाद उसकी सांस फूलती है तो वह दोस्त का सहारा लेने की कोशिश करता है लेकिन अगले ही पल डूब जाता है।

घटना मंगलवार की है। विशाल के दोस्तों ने हादसे का एक वीडियो भी बनाया, जो अब सामने आया है। वीडियो में विशाल का एक दोस्त पानी में खड़ा दिखाई देता है, जिसके पास तैरते हुए विशाल आता है। तभी वीडियो बना रहा दूसरा दोस्त कहता है कि सांस फूल रही है, उसे पकड़। यह सुनते ही विशाल पानी में खड़े दोस्त के कंधे का सहारा लेने की कोशिश करता है, लेकिन उसी पल वह डूब जाता है।

हादसे के बाद घबराए दोस्तों ने फौरन पुलिस को कॉल कर सूचना दी। मौके पर रातीबड़ थाना पुलिस और गोताखोरों की टीम पहुंची। कुछ देर की मशक्कत के बाद विशाल का शव बाहर निकाला गया।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article