राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली बेकाबू होकर पलटी, 13 लोगों की मौत

राजस्थान से मध्य प्रदेश के राजगढ़ में बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली आ रही थी। तभी पीपलोदी के पास बेकाबू होकर पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए। इस हादसे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संज्ञान लिया है।

Rajgarh Road Accident: मध्य प्रदेश के राजगढ़ में रविवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। जहां ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई। इस ट्रैक्टर ट्राली में बारात राजगढ़ के कुलामपुरा गांव में आ रही थी। तभी पीपलोदी में ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 16 लोग घायल हुए हैं और 4 लोगों की हालत गंभीर है। घायलों को राजगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भेजा गया है। इस हादसे पर एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव ने संज्ञान लिया है, साथ ही हादसे पर दुख भी जताया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है।

accident (1)

मध्य प्रदेश में भीषण हादसा

राजस्थान से आ रही थी बारात

यह हादसा रविवार करीब 9 बजे हुआ है। जानकारी के अनुसार राजस्थान के छीपाबड़ौद थाना क्षेत्र के मोतीपुरा गांव से एक बारात ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर एमपी के राजगढ़ के पीपलोदी के कुलामपुरा गांव में आ रही थी। तभी पीपलोदी के पास यह बेकाबू हो होकर पलट गई। जिसके बाद मौके पर चीखपुकार मच गई और शोर सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन अधिकारी भी मौके पर पहुंचे, साथ ही एंबुलेंस भी मौके पर घटनास्थल आ गई।

End of Feed