'दुनिया को भी पता चले कितनी खूबसूरती है यहां..,' एमपी ट्रैवल मार्ट के लिए उत्साहित इंटरनेशनल एक्सपर्ट, ऐसे बयां की खुशी

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट भारत का सबसे बड़ा राज्य स्तरीय ट्रैवल मार्ट है। इसमें इंडोनेशिया, फ्रांस, पोलैंड, नीदरलैंड सहित कई देशों के एक्सपर्ट शामिल होंगे। इस कार्यक्रम से मध्यप्रदेश में पर्यटकों की संख्या तो बढ़ेगी ही, साथ ही टूरिज्म सेक्टर में आर्थिक तेजी आएगी।

मध्यप्रदेश की खूबसूरती दुनिया को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। जल्द ही यह खूबसूरती विश्व के कोने-कोने तक अपनी नई पहचान बनाएगी। टूरिज्म सेक्टर से जुड़े कई अंतरराष्ट्रीय एक्सपर्ट और टूर-ट्रैवल एजेंसियां मध्यप्रदेश आकर न केवल इसके सौंदर्य को निहारेंगी, बल्कि उनका प्रमोशन भी करेंगी। मध्यप्रदेश आने के लिए ये एक्सपर्ट बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि हम मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग के आभारी हैं जो उन्होंने हमें भोपाल आने का निमंत्रण दिया। हम दुनिया को बताएंगे की मध्यप्रदेश कितना खूबसूरत है। दरअसल, मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कंवेंशन सेंटर में 11-13 अक्टूबर तक मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM)-2025 का आयोजन होने जा रहा है। इस आयोजन में 27 देशों के 80 से ज्यादा टूर ऑपरेटर-एक्सपर्ट के साथ-साथ सैकड़ों घरेलू टूर ऑपरेटर शामिल होंगे। इनके अलावा फिल्म जगत के जुड़े कई लोग भी इसमें शामिल होंगे।

mp cm (3).

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2025 कल से भोपाल में

भारत का सबसे बड़ा राज्य स्तरीय ट्रैवल मार्ट

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट भारत का सबसे बड़ा राज्य स्तरीय ट्रैवल मार्ट है। इसमें इंडोनेशिया, फ्रांस, पोलैंड, नीदरलैंड सहित कई देशों के एक्सपर्ट शामिल होंगे। इस कार्यक्रम से मध्यप्रदेश में पर्यटकों की संख्या तो बढ़ेगी ही, साथ ही टूरिज्म सेक्टर में आर्थिक तेजी आएगी। इससे हजारों स्थानीय लोगों रोजगार भी मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान 3000 से ज्यादा बी-टू-बी मीटिंग्स होंगी। टूरिज्म और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट के साथ इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस और राउंड टेबल सेशन होंगे। इस आयोजन में पर्यटन मंत्रालय के साथ–साथ विभिन्न राज्यों के पर्यटन विभाग के अधिकारी शामिल होंगे।

End of Feed