MP News: एमपी के बड़वानी में दर्दनाक घटना, आठ साल की मासूम को तेंदुए ने उतारा मौत के घाट

MP News: एमपी के बड़वानी जिले में एक आठ साल की मासूम बच्ची पर तेंदुए ने हमला कर दिया। लोगों के शोर मचाने पर जानवर उसे छोड़कर भाग गया। लेकिन तेंदुए के इस हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी और इस घटना में उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम इलाके में गश्त कर रही है।

MP News: मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जिले में स्थित एक गांव में तेंदुए ने एक आठ साल की बच्ची पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और वन विभाग को भी जानकारी दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हु वन विभाग की टीम को 24 घंटे गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही इलाके में तेंदुए को पकड़ने के लिए ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं।

MP News

एमपी के बड़वानी में तेंदुए के हमले से 8 साल की बच्ची की मौत (फोटो - Canva)

तेंदुए ने ली 8 साल की बच्ची की जान

बताया जा रहा है कि यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 37 किलोमीटर दूर राजपुर उपमंडल के तहत किरता फलिया गांव में हुई। अधिकारी ने कहा कि तेंदुए के लड़की को गिरफ्त में लेने के बाद उसकी मां और खेत में काम करने वाले अन्य मजदूरों ने शोर मचाया और उसका पीछा किया। उन्होंने बताया कि बाद में जानवर गंभीर रूप से घायल लड़की को छोड़कर जंगल में भाग गया। ग्रामीणों ने लड़की को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालांकि वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

End of Feed