Jabalpur News: दशहरा चल समारोह में फायरिंग, उत्सव के दौरान अचानक गूंजने लगी गोलियों की आवाज; मचा हड़कंप

जबलपुर के कांचघर चौक में दशहरा चल समारोह के दौरान बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद बढ़ गया। जिससे दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई और मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया है और घटनास्थल पर RAF, STF और जिला पुलिस बल तैनात किए गए है। पुलिस आरोपियों की तलाश करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Jabalpur Dussehra Procession Firing: जबलपुर में दशहरा चल समारोह के दौरान कांचघर चौक में जमकर गोलियां चली। फायरिंग के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि बीजेपी और कांग्रेस के मंच आमने-सामने लगे हुए थे, इसी दौरान किसी बात पर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद बढ़ गया और फायरिंग हो गई।

Jabalpur Firing

जबलपुर में दशहरा चल समारोह के दौरान फायरिंग

दुर्गा प्रतिमा पूजन को लेकर हुआ विवाद

इस घटना के वक्त कांग्रेस के विधायक लखन घनघोरिया और बीजेपी के पूर्व विधायक अंचल सोनकर मंच पर मौजूद थे। दुर्गा प्रतिमा के पूजन को लेकर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आपस में कहासुनी हुई थी। यह विवाद इतना बढ़ गया कि बात फायरिंग तक पहुंच गई। दोनों ओर से मंच संचालन के दौरान गोलियां चलीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कई राउंड गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी।

End of Feed