Jabalpur News: दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से 2 लोगों की मौत; 33 अन्य घायल

जबलपुर में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान ट्रक हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया। इस हादसे में करंट लगने के कारण दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 33 लोगों को घायल बताया जा रहा है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Jabalpur Accident News: जबलपुर के भीटा तिराहे के पास दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मां दुर्गा की प्रतिमा लेकर जा रहा ट्रक 11 केवी लाइन की चपेट में आ गया। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। करंट लगने से दो युवकों की मौके पर मौत हो गई और 33 लोग झुलसकर घायल हो गए। जिनमें कई लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Jabalpurar accident

दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान बड़ा हादसा

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना तिवारी ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि यह घटना रविवार देर रात को गौरा बाजार इलाके में हुई। जहां मूर्ति ले जा रहा ट्रक हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया। ट्रक में रखी प्रतिमा के सिर पर छत्र रखा गया था, जिसे लोहे की पाइप से बांधा गया था। यह पाइप ही 11 केवी की लाइन के संपर्क में आ गया। जिससे लोहे की पाइप में करंट फैल गया। करंट की चपेट में आने से ट्रक में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जिनकी पहचान चिंटू विश्वकर्मा (38) और अखिलेश पटेल (48) के रूप में हुई है।

End of Feed