Jabalpur Accident: दुर्गा पूजा पंडाल में घुसी तेज रफ्तार बस, नशे में धुत चालक ने कई लोगों को रौंदा; 13 लोग घायल

जबलपुर के सिहोरा में एक तेज रफ्तार बस के दुर्गा पूजा पंजाल में घुसने से हादसा हो गया। जिसमें 13 लोग घायल हो गए। जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बस चालक के नशे में होने के कारण यह हादसा हुआ। लोक निर्माण मंत्री ने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश भी दिए हैं।

Jabalpur Accident News: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में मंगलवार रात को दर्दनाक हादसा हो गया। सिहोरा कस्बे में एक तेज रफ्तार अचानक बस दुर्गा पूजा पंडाल में घुस गई। इस हादसे में कम से कम 13 लोग घायल हो गए। जिनमें से 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद 8 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बस चालक नशे में था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। इस दुर्घटना के बाद लोक निर्माण मंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

Jabalpur Accident

दुर्गा पूजा पंडाल में घुसी बस

बस चालक गंभीर रूप से घायल

इस हादसे में घायल हुए सभी लोगों को सिहोरा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 8 घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया, जिसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। वहीं पांच घायलों को जबलपुर के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जिनमें से 3 लोगों की हालत गंभीर है। बस चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस हादसे की सूचना मिलने कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय मौके पर घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के डीन और डॉक्टरों को मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किए गए घायलों का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए।

End of Feed