इंदौर, मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024: मतदान की तारीख, प्रमुख उम्मीदवार और रिजल्ट की डेट

मध्य प्रदेश में कुल 29 लोकसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से एक इंदौर भी है। लोकसभा चुनाव 2024 के तहत चौथे चरण मेंं इंदौर सहित कुल 8 लोकसभा सीटों के लिए 13 मई को मतदान होगा। चलिए जानते हैं इंदौर की लोकसभा सीट का क्या है हाल, अब तक किसका पलड़ा रहा है है भारी -

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर की साफ-सफाई की अक्सर बातें होती हैं। सफाई के मामले में इंदौर देश में नंबर-1 पर रहता है। इंदौर की पहचान पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन (Sumitra Mahajan), लता मंगेश्कर (Lata Mangeshkar), जानी वाकर, कैप्टन मुस्ताक अली (Captain Mustaq Ali), मकबूल फिदा हुसैन से भी है। राहत इंदौरी (Rahat Indori), राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर (Dr. BR Ambedkar) का जन्म भी इंदौर में ही हुआ था। लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) के चौथे चरण में इंदौर (Indore) सहित मध्य प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों देवास (Dewas), उज्जैन (Ujjain), मंदसौर (Mandsour), रतलाम (Ratlam), धार (Dhar), खरगौन (Khargone) और खंडवा (Khandwa) में भी मतदान होगा। इसी दिन इन निर्वाचन क्षेत्रों के लोग अगले पांच साल के लिए अपने प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे। बात करे इंदौर लोकसभा क्षेत्र की तो यहां पहली बार 1952 में चुनाव हुए थे। कभी कांग्रेस (Congress) का गढ़ रही इंदौर लोकसभा सीट आज भाजपा (BJP) का गढ़ है और 1989 से BJP लगातार इस सीट पर जीत दर्ज कर रही है।

Indore- Loksabha Election 2024.

इंदौर लोकसभा क्षेत्र

बात शुरू से शुरू करें तो 1952 में कांग्रेस नेता नंदलाल जोशी ने यहां से जीत दर्ज की थी। इसके बाद 1957 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कनहैय्यालाल खादीवाला इंदौर से जीतकर लोकसभा पहुंचे। 1962 में जब लोकसभा चुनाव हुए तो इंदौर के लोगों ने एक निर्दलीय होमी. एफ दाजी को अपना प्रतिनिधि चुना। हालांकि, अगले लोकसभा चुनाव यानी 1967 में कांग्रेस ने एक बार फिर इंदौर की सीट हथिया ली और कांग्रेस उम्मीदवार प्रकाश चंद्र सेठी विजयी रहे। इन्हीं प्रकाश चंद्र सेठी ने 1971 में भी इंदौर लोकसभा चुनाव जीता। 1972 के उपचुनाव में कांग्रेस नेता राम सिंह भाई को जीत मिली। आपातकाल (Emergency) के बाद 1977 में पहली बार हुए चुनाव में जनता पार्टी के कल्याण जैन ने इंदौर में जीत दर्ज की। हालांकि 1980 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर कांग्रेस (आई) नेता प्रकाश चंद्र सेठी को इंदौर में जीत मिली और वह कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर 1984 में भी विजयी रहे।

End of Feed