Gwalior: ग्वालियर में अब भिखारियों को खोजेंगे शिक्षक, लग गई है ड्यूटी; विरोध में उतरे सांसद

Gwalior: ग्वालियर के जिला शिक्षा आधिकारी के इस आदेश के खिलाफ प्रदेश शिक्षकों में खासा आक्रोश है, उनका कहना है कि यह कोई पहला आदेश नहीं है, इससे पहले भी शिवपुरी में शराब ठेकों पर ड्यूटी, सामूहिक विवाह आयोजनों में भोजन परोसने और शिव महापुराण कथा में भी शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जा चुकी हैं।

Gwalior: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जिला शिक्षा अधिकारी का एक आदेश इन दिनों सुर्खियों में है। इस आदेश के तहत भिखारियों को तलाशने के लिए कुछ शिक्षकों और प्राचार्यों की ड्यूटी लगाई गई है। इसी के बाद मामला चर्चा में है। हालांकि इस आदेश को स्थानीय सांसद ने अनुचित ठहराया है, जिसके चलते डीईओ के सुर बदल गए हैं।

gwalior

ग्वालियर में अब भिखारियों को खोजेगें शिक्षक

End of Feed