पाकिस्तान से भारत लौटी 33 वर्षीय गीता ने पास की 8वीं की परीक्षा; सरकार से लगाई यह गुहार

Geeta: पड़ोसी देश पाकिस्तान से भारत लौटीं गीता ने आठवीं की परीक्षा पास कर ली है। इसी के साथ ही उन्होंने सरकार से नौकरी की गुहार लगाई है। फिलहाल मूक-बधिर महिला का शादी करने का कोई प्लान नहीं है, लेकिन वह परीक्षा में प्राप्त अंकों को लेकर बेहद उत्साहित हैं और अपने भविष्य की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रही हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • गीता ने की सरकारी नौकरी की मांग।
  • गीता ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की 8वीं की परीक्षा।
  • गीता को 600 में से 411 अंक मिले हैं।

Geeta: पड़ोसी देश पाकिस्तान से वर्ष 2015 में अपने देश भारत लौटीं गीता ने आठवीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कर ली है। इसके बाद 33 साल की इस मूक-बधिर महिला ने सरकार से नौकरी की मांग की है।

Geeta

पाकिस्तान से भारत लौटी गीता

कितने अंक किए हासिल?

अधिकारियों ने बताया कि मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड की आठवीं कक्षा की परीक्षा में गीता को 600 में से 411 अंक मिले हैं और उन्हें सामाजिक विज्ञान और संस्कृत में विशेष योग्यता भी हासिल हुई है।

End of Feed