MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा का पहला सत्र 18 दिसंबर से, नये विधायक लेंगे शपथ; गोपाल भार्गव बने प्रोटेम स्पीकर

16वीं मध्य प्रदेश विधानसभा का पहला सत्र 18 दिसंबर से शुरू होगा। राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सबसे वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव को नए विधायकों को पद की शपथ दिलाने और छोटे सत्र के दौरान सदन के कामकाज का संचालन करने के लिए ‘प्रोटेम स्पीकर’ नियुक्त किया।

Bhopal News: नवगठित मध्यप्रदेश विधानसभा का पहला सत्र 18 दिसंबर से शुरू होगा जिसमें नवनिर्वाचित विधायक शपथ लेंगे। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा, ‘‘16वीं विधानसभा के चार दिवसीय सत्र के दौरान नवनिर्वाचित सदस्य शपथ लेंगे और सदन के अन्य आवश्यक कामकाज निपटाए जाएंगे। यह सत्र 21 दिसंबर को समाप्त होगा।’’

Madhya Pradesh News

मध्य प्रदेश विधानसभा का पहला सत्र 18 दिसंबर से

गोपाल भार्गव बने प्रोटेम स्पीकर

इससे पहले दिन में, राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सबसे वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव को नए विधायकों को पद की शपथ दिलाने और छोटे सत्र के दौरान सदन के कामकाज का संचालन करने के लिए ‘प्रोटेम स्पीकर’ नियुक्त किया। पटेल ने राजभवन में मुख्यमंत्री मोहन यादव और अन्य की उपस्थिति में आयोजित एक समारोह में भार्गव को पद की शपथ दिलाई। ‘प्रोटेम स्पीकर’ एक अस्थायी विधानसभा अध्यक्ष होता है जिसे नियमित स्पीकर (विधानसभा अध्यक्ष) की अनुपस्थिति में सदन की कार्यवाही संचालित करने के लिए सीमित समय के लिए नियुक्त किया जाता है।

End of Feed