किसानों के लिए जरूरी खबर, MP में पराली जलाना पड़ेगा महंगा; 1 मई से नहीं मिलेगा इन योजनाओं का लाभ

Stubble Burning Ban in MP: मध्य प्रदेश में राज्य सरकार ने पराली जलाने पर बैन लगा दिया है। एक मई से पराली जलाने वाले किसानों को प्रदेश में किसान कल्याण योजनाओं का फायदा नहीं मिलेगा। सीएम मोहन यादव ने कहा कि पराली जलाने से वायु प्रदूषण सहित कई तरह से पर्यावरण को नुकसान होता है। साथ ही मिट्टी के पोषक तत्व भी खत्म हो जाते हैं।

Stubble Burning Ban in MP: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि एक मई से राज्य में पराली जलाने वाले किसानों को किसान कल्याण योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। सीएम ने गुरुवार को इस मुद्दे पर कहा कि पराली जलाने वाले किसानों से राज्य सरकार अगले साल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर फसल नहीं खरीदेगी।

Mohan Yadav

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव (फाइल फोटो)

मध्य प्रदेश में पराली जलाने पर बैन

सीएम मोहन यादव ने राजस्व विभाग के प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए कहा, "मध्यप्रदेश एक कृषि प्रधान राज्य है। फसल कटाई के बाद पराली जलाने की बढ़ती प्रवृत्ति ने वायु प्रदूषण सहित कई तरह से पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया है। इस समस्या के समाधान के लिए राज्य सरकार ने पराली जलाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बावजूद अगर कोई किसान अपने खेत में पराली जलाता है तो उसे मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ नहीं मिलेगा।’’

End of Feed