180 KM प्रति घंटे की रफ्तार, रडार से बचने में सक्षम... सतना के इंजीनियरिंग छात्र ने बनाया सर्विलांस और कामिकेज ड्रोन

Surveillance Drone: मध्य प्रदेश के सतना जिले के आंशुमान शुक्ला ने देश का नाम रोशन करते हुए भारतीय सेना के लिए दो अत्याधुनिक ड्रोन बनाए हैं जिनकी टेस्टिंग उत्तर प्रदेश के मेरठ में 609 ईएमई बटालियन के कैंपस में हुई। दोनों ड्रोन आधुनिक टेलीमेट्री सिस्टम से लेस है। इसमें सिम कार्ड इंस्टॉल किया गया है।

Surveillance Drone: मध्य प्रदेश के सतना जिले के आंशुमान शुक्ला ने देश का नाम रोशन करते हुए भारतीय सेना के लिए दो अत्याधुनिक ड्रोन बनाए हैं जिनकी टेस्टिंग उत्तर प्रदेश के मेरठ में 609 ईएमई बटालियन के कैंपस में हुई। यह ड्रोन भविष्य में दुश्मनों की नीदें हराम कर सकते हैं। इन्हें बनाने में आंशुमान शुक्ला की मदद उसके दो साथी अभिजीत पटेल और अखिलेश सिंह राठौर ने की। तीनों ने ही मिलकर इस प्रोजेक्ट को सफल बनाया।

MP Student Drone

सतना के छात्र ने बनाया सर्विलांस और कामिकेज ड्रोन

रेंज बढ़ाने की मिला निर्देश

ड्रोन की सफल टेस्टिंग के बाद आंशुमान शुक्ला और उनके साथियों के चेहरे खिल गए। सेना ने आंशुमान को ड्रोन की रेंज बढ़ाकर 50 किलोमीटर करने का निर्देश दिया है। आंशुमान के पिता पेशे से कांट्रेक्टर है।

End of Feed