एमपी के भिंड में मानवता हुई शर्मसार; आरोपियों ने दलित युवक को प्लास्टिक की पाइप से पीटकर किया पेशाब पीने पर मजबूर

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक 25 वर्षीय दलित युवक के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। उसे अपहरण कर बेरहमी से पीटा गया और कथित तौर पर उसे अपने पेशाब पीने के लिए मजबूर किया गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Bhind Dalit Youth Tortured: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक 25 वर्षीय दलित युवक का अपहरण कर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई और कथित तौर पर उसे अपने पेशाब पीने के लिए मजबूर किया गया। पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को इस मामले की जानकारी दी। शुरुआती जांच के अनुसार, मुख्य आरोपी ने यह कार्रवाई इसलिए की क्योंकि पीड़ित युवक ने उसके यहां चालक का काम छोड़ दिया था। मामले की जांच अभी जारी है। भिंड के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक ने बताया कि पीड़ित के बयान के अनुसार, सोमवार को तीन लोगों ने उसे ग्वालियर से अगवा किया और भिंड ले जाकर पिटाई की। घटना भिंड के सुरपुरा थाना क्षेत्र के अकुतपुरा गांव में हुई। पुलिस ने सुरपुरा थाने में दर्ज कर आरोपी सोनू बरुआ, आलोक शर्मा और छोटू ओझा को गिरफ्तार कर लिया है।

Dalit Youth Abducted and Tortured in Bhind District

भिंड जिले में दलित युवक का अपहरण कर उसे किया गया प्रताड़ित

ससुराल से जबरन उठाया

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निरोधक) अधिनियम, अपहरण, मारपीट और अमानवीय व्यवहार के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित युवक को फिलहाल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसे ग्वालियर के दीनदयाल नगर स्थित ससुराल से जबरन उठाकर एक गाड़ी में भिंड ले जाया गया।

End of Feed