MP Accident: छिंदवाड़ा में दो बाइकों के टकराने से भीषण हादसा, 5 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में शुक्रवार देर रात को दो बाइक आपस में टकरा गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचे मृतकों के परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। जिसके उन्हें समझाकर शांत कराया गया।

MP Accident News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में दो बाइकों की टक्कर से भीषण हादसा हो गया। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो युवक एक ही परिवार के थे। ये लोग शादी समारोह में जा रहे थे। इसी दौरान दोनों बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दूर जाकर गिरे। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Accident

फाइल फोटो

यह हादसा शुक्रवार देर रात अमरवाड़ा-चौरई रोड पर स्थित चौरसिया पेट्रोल पंप के पास हुआ। मृतकों की पहचान मृतकों की पहचान सुरखराम यादव (21), आयुष यादव (19), शहजाद खान (19), विक्रम उइके (18) और अविनाश उइके (18) के रूप में हुई है। जिनमें से सुखराम और आयुष एक ही परिवार के थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ये दोनों शहजाद के साथ बाइक पर सवार होकर एक बारात में शामिल होने के लिए अमरवाड़ा से छुई जा रहे थे। वहीं लिंगपानी गांव के रहने वाले विक्रम और अविनाश दूसरी बाइक पर सवार होकर शादी समारोह के लिए अमरवाड़ा आ रहे थे।

End of Feed