Sehore: मुख्यमंत्री की सौगात से बदलेगी सीहोर की सूरत, 2 हजार करोड़ रुपये के मिले निवेश प्रस्ताव

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज शनिवार सीहोर में 2 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों की घोषणा की और साथ ही औद्योगिक विकास व रोजगार को समर्पित योजनाएं पेश कीं। मध्यप्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के क्रम में राजस्व मंत्री और प्रभारी मंत्री ने भी किसानों और निवेशकों के हित में उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी।

Mohan Yadav Sehore Visit: "जब से हमारी सरकार बनी है, तब से हर दूसरा-तीसरा दिन हम उद्योगों और रोजगार को समर्पित कर रहे हैं। इस इसके लिए संकल्पित हैं। आज 2 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। कांग्रेस के दृष्टिदोष की वजह से प्रदेश का विकास नहीं हो सका। 50 साल में सिंचाई केवल 7 लाख हेक्टेयर रकबे में होती थी। हमारी सरकार बनते ही ये रकबा 43 हजार बढ़ गया। आज सिंचाई का रकबा 52 लाख हेक्टेयर से ऊपर हो गया है। प्रदेश का किसान अपनी मेहनत से खेतों की तकदीर बदलने के लिए तैयार है। आज सीहोर को करीब 2 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इससे युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार मिलेगा।" ये बातें मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सीहोर जिले में कही। CM यादव ने शनिवार को सीहोर जिले के इंडस्ट्रियल एरिया बड़ियाखेड़ी में 4 औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन किया और 6 औद्योगिक इकाइयों को आशय पत्र दिए।

mohan yadav sehore

युवाओं को मिलेगा बड़ी संख्या में रोजगार

मेट्रोपॉलिटन सिटी का हिस्सा होगा सीहोर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सीहोर जिला बदलते दौर का साक्षी बन रहा है। हम मेट्रोपॉलिटन सिटी बना रहे हैं। एक तरफ भोपाल और एक तरफ इंदौर। इंदौर मेट्रोपॉलिटन सिटी में देवास, उज्जैन, धार का पीथमपुर, शाजापुर का मक्सी मिलाए जाएंगे। इसी तरह भोपाल में सीहोर, विदिशा, रायसेन और नर्मदापुरम का कुछ हिस्सा मिलाएंगे। आज हमने यहां 6 अलग-अलग उद्योगों का भूमि पूजन किया है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस काम की शुरुआत शनिवार को होती है, वह पक्का होता है, कभी बंद नहीं होता, उसमें कभी हानि नहीं होती। यह शनिदेव की कृपा है। आज बदलते दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश-प्रदेश विकास कर रहा है। आज का दौर, आज का समय देश और मध्यप्रदेश में अलग तरह का अवसर दे रहा है। भारत की बदलती भूमिका विश्व में दिखाई दे रही है। प्रधानमंत्री मोदी भारत के किसानों के लिए, देश के लिए बड़ी-बड़ी ताकतों से टकराने के लिए तैयार हैं।

End of Feed