MP News: कुत्तों का फिर दिखा आतंक, सिवनी में घर लौट रहे बच्चे को दौड़ाकर घेरा; CCTV में कैद हुई घटना

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के बारापत्थर में आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला, जब घर लौट रहे एक मासूम बच्चे पर झुंड ने हमला कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पड़ोसियों की ने समय रहते बच्चे को सुरक्षित बचाया। अब लोग प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Seoni News: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के बारापत्थर इलाके से एक खौफनाक घटना सामने आई है, जहां अपने घर लौट रहे एक बच्चे पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। यह पूरी घटना नजदीकी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बच्चे को कुत्तों ने काटने की कोशिश की, पड़ोसियों ने शोर सुनकर कुत्तों को भगाया तब जाकर कहीं बच्चा बच पाया।

seoni dog attack

बच्चों को घेरकर भौंकते कुत्ते

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बच्चा रोज की तरह कोचिंग से घर लौट रहा था। तभी सड़क किनारे बैठे आवारा कुत्तों ने बच्चे को दौड़ाकर अचानक घेर लिया और काटने की कोशिश की। घबराए बच्चे ने भागकर अपनी जान बचाने की कोशिश की।

End of Feed