इंदौर के न्याय नगर में अतिक्रमण हटाने के दौरान जमकर बवाल, नगर निगम कर्मियों से हाथापाई

मध्य प्रदेश के इंदौर के न्याय नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान काफी बवाल हुआ। लोगों ने अतिक्रमण हटाने आए नगर निगम के कर्मियों के साथ हाथापाई भी की। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अभियान चलाया गया था।

मध्य प्रदेश के इंदौर के न्याय नगर में अतिक्रमण के खिलाफ हो रही कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नगर निगम की ओर से यह कार्रवाई की जा रही है। अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के दौरान लोगों ने न सिर्फ हंगामा किया, बल्कि निगम कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी की।

bulldozer action

सांकेतिक फोटो।

बिल्डर की जमीन पर बने हैं मकान

जानकारी के अनुसार, न्याय नगर में लगभग 75 मकान ऐसी जमीन पर बने हुए हैं, जो एक भवन निर्माता की जमीन है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की डबल बेंच ने अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत शुक्रवार को नगर निगम का अमला मौके पर पहुंचा और उसने कुछ मकानों पर बुलडोजर चलाया।

End of Feed