MP के पन्ना में प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बोलेरो ने 25 लोगों को रौंदा; कई की हालत गंभीर

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले दुर्गा विसर्जन के दौरान एक तेज रफ्तार बोलेरो ने खमरिया मोड़ पर 25 से अधिक ग्रामीणों को कुचल दिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

पन्ना : जिले के पवई में गुरुवार को दुर्गा विसर्जन के दौरान एक तेज रफ्तार बोलेरो ने खमरिया मोड़ पर 25 से अधिक ग्रामीणों को कुचल दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल सवार भी शिकार हुआ। 10 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को कटनी जिला अस्पताल किया रेफर किया गया है।

हादसे की चपेट में आए सभी लोग बुरी तरह घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, कार ने विसर्जन में शामिल लोगों के अलावा सड़क पर जा रहे मोटरसाइकिल सवारों को भी शिकार बनाया है। हादसे की सूचना पर स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य में जुटा है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है और गंभीर रूप से घायल लोगों को कटनी जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है।

End of Feed