कफ सिरप से बच्चों की मौत पर बड़ी राहत, 'ज़हर' डायथिलीन ग्लाइकॉल की पुष्टि नहीं : स्वास्थ्य मंत्रालय

जाँच में पता चला कि किसी भी कफ सिरप में वह खतरनाक केमिकल डायथिलीन ग्लाइकॉल (DEG) या एथिलीन ग्लाइकॉल (EG) नहीं था, जिससे किडनी खराब हो जाती है। राज्य सरकार की जाँच में भी यह बात सही निकली है।

दिल्ली : मध्य प्रदेश और राजस्थान में बच्चों की मौत को कफ सिरप से जोड़ने वाली खबरों पर सरकार ने तुरंत जांच शुरू की थी। अब इस जांच से अच्छी खबर सामने आई है। बच्चों की जान लेने वाले जहरीले पदार्थ कफ सिरप में नहीं मिले हैं। मध्य प्रदेश में हुई बच्चों की मौत की जांच के लिए दिल्ली से एक बड़ी टीम गई थी। इस टीम में स्वास्थ्य और दवा की जांच करने वाले बड़े अधिकारी शामिल थे।

Health

(सांकेतिक फोटो)

किडनी खराब करने वाला केमिकल (DEG/EG) नहीं मिला

टीम ने बच्चों को दिए गए कफ सिरप के कई नमूने लिए। जांच में पता चला कि किसी भी कफ सिरप में वह खतरनाक केमिकल डायथिलीन ग्लाइकॉल (DEG) या एथिलीन ग्लाइकॉल (EG) नहीं था, जिससे किडनी खराब हो जाती है। राज्य सरकार की जांच में भी यह बात सही निकली है।

End of Feed